मुरादाबाद, जनवरी 28 -- नगर निगम की टीम ने बुधवार को दिल्ली रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। शुरुआत चौधरी चरण सिंह चौक से की गई। इसके बाद टीम के द्वारा गागन तिराहा तक अभियान चलाया गया। गागन के पास कुछ लोगों के द्वारा फुटपाथ पर कब्जा किया गया था। सभी का पांच-पांच सौ रुपये का चालान काटा गया। हिदायत दी गई की दोबारा फुटपाथ पर कब्जा किया गया तो मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि फुटपाथ लोगों के चलने के लिए बनाया गया है। अतिक्रमण न किया जाए। निगम लगातार अभियान चलाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...