मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- सोमवार को नगर निगम द्वारा प्रवर्तन दल के प्रभारी के नेतृत्व में दिल्ली रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया गया। शुरुआत चौधरी चरण सिंह चौक से की गई। सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूल किया गया। इस दौरान निगम टीम से मामूली नोक झोंक भी हुई। मगर प्रवर्तन दल के कड़े तेवरों के चलते विरोध ज्यादा देर तक चल नहीं सका। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...