मुरादाबाद, मई 14 -- दिल्ली रोड स्थित गागन पर सड़क किनारे लगे अवैध साप्ताहिक बाजार से जाम लग गया। इससे दोपहर बाद तक यातायात व्यवस्था बाधित रही। जानकारी पाकर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची उसने मझोला पुलिस की सहायता से सड़क पर लगे अवैध साप्ताहिक बाजार को हटवाया। इसके बाद ही लोगों को जाम से राहत मिल सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या का स्थाई समाधान किया जाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...