पटना, दिसम्बर 13 -- कांग्रेस की दिल्ली में रविवार को होने वाली रैली में शामिल होने के लिए बिहार के विभिन्न जिलों से सैकड़ों कार्यकर्ता शनिवार को रवाना हुए हैं। अलग-अलग ट्रेन और सड़क मार्ग से कई जत्थों में कार्यकर्ता दिल्ली गए हैं। वह रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली में शामिल होंगे। कांग्रेस पिछले पंद्रह दिनों से रैली की तैयारियों में जुटी थी। पार्टी ने सभी जिलों में पर्यवेक्षकों की तैनाती की थी। इन्हीं पर्यवेक्षकों को रैली के लिए भीड़ जुटाने की जिम्मेवारी दी गई थी। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित पार्टी के ज्यादातर वरीय नेता दिल्ली गए हैं। पटना से महानगर अध्यक्ष शशि रंजन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जत्था शनिवार को रवाना हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...