आगरा, अगस्त 31 -- दिल्ली के रामलीला मैदान में एक सितंबर को प्रदर्शन के लिए जा रहे भाकपा सचिव को पुलिस ने मलपुरा स्थित आवास में नजरबंद कर दिया। जिला सचिव कामरेड पूरन सिंह ने कहा कि बेरोगजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बढ़ती महंगाई के विरोध में यह प्रदर्शन किया जाना है, लेकिन पुलिस ने उनका रास्ता रोक लिया है। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई को तानाशाही बताया, कहा कि भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का खुला उल्लंघन है। लोकतंत्र में नागरिकों की अभिव्यक्ति की आजादी का हनन है। इसको स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने माननीय सर्वोच्च न्यायालय से नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा करने की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- महंगाई, रोजगार की मांग को लेकर भाकपा कार्यकर्ता दिल्ली रवाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...