गाजीपुर, अगस्त 10 -- गाजीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर आगामी एक सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली को लेकर जिले में 6 से 24 अगस्त तक पदयात्रा आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में बिरनो क्षेत्र के धर्मागतपुर ग्राम सचिवालय से पदयात्रा शुरू हुई। इसका नेतृत्व भाकपा के जिला सचिव कामरेड जनार्दन राम ने किया। पदयात्रा में राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव सहित राम अवध, रामलाल राम, शुक्ला, अंबिका चौहान, रामजन्म, फूलमैन, कैलाश यादव, संदीप चौहान, भूमिधर राजभर, सुभाष राजभर समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पदयात्रा धर्मागतपुर, शंकरपुर, कोठिया, कुंदनपुर, फदनापुर, पिथरिया, जाफरपुर, दुल्लहपुर, देवा, जलालाबाद, अंबारी गेट, कंचनपुर, तिरछी, देवरिया होते हुए जखनिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों से गुजरी। यह भी ...