पटना, नवम्बर 29 -- कांग्रेस दिल्ली में 14 दिसंबर को प्रस्तावित रैली की तैयारियों में जुट गई है। रामलीला मैदान में वोट चोरी के खिलाफ आयोजित रैली में भीड़ जुटाने के लिए प्रदेश नेतृत्व सक्रिय हो गया है। इसके लिए एक दिसंबर को सदाकत आश्रम में जिलाध्यक्षों और फ्रंटल संगठनों की बैठक बुलाई गई है। चुनाव के बाद राज्य कमेटी की यह पहली बड़ी बैठक होगी। इसमें जिलाध्यक्षों, कार्यकारी अध्यक्षों के साथ फ्रंटल प्रमुख, मोर्चा और संगठन प्रमुख को अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए बुलाया गया है। इन्हें दिल्ली में भीड़ जुटाने का टास्क सौंपा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम करेंगे। बैठक में कांग्रेस पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...