पीलीभीत, मार्च 17 -- पीलीभीत, संवाददाता। दिल्ली-शाहदरा के बीच नए यमुना पुल निर्माण के चलते ब्लॉक लिए जाने के कारण कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन किए गए हैं। इससे पीलीभीत-टनकपुर रूट की ट्रेनों में भी बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार 17 और 28 मार्च को दौराई से चलने वाली 15091 दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से दिल्ली सराय रोहिल्ला, नई दिल्ली, तिलक ब्रिज और शकूर बस्ती के रास्ते चलेगी। इस दौरान ट्रेन का दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा। 18 मार्च को दिल्ली से चलने वाली 12036 दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस भी बदले मार्ग से नई दिल्ली, तिलक ब्रिज और शकूर बस्ती होकर संचालित होगी। इस गाड़ी का दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर ठहराव समाप्त रहेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यह व्यवस्था अस्थायी है और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ट्रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.