बरेली, जून 4 -- दिल्ली रूट पर बस संचालन को लेकर हाईवे पर फायरिंग, तीन हिरासत में। बुधवार रात हाईवे पर दो बस संचालक गुटों में जमकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान फायरिंग भी हुई। सूचना पर पहुंची भोजीपुरा पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि निगोही के बस संचालक गोल्डी का मानवेंद्र और अमरीश पक्ष से दिल्ली रूट पर बस संचालन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। गोल्डी गुट करीब दस साल से संचालन कर रहा है और मानवेंद्र पक्ष ने एक जून को ही उद्घाटन किया है। बुधवार रात मानवेंद्र पक्ष की पहली बस निगोही से दिल्ली रवाना हुई। आरोप है मिलक के पास मानवेंद्र पक्ष की बस में गोल्डी पक्ष की बस ने टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान मानवें...