नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में सरकारी नौकरी पाने का मन बना रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने नॉन-टीचिंग स्टाफ कैडर में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।इस भर्ती अभियान के माध्यम से दिल्ली यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों और प्रशासनिक शाखाओं में योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। जो ग्रेजुएट उम्मीदवार प्रशासनिक क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है।शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा असिस्टेंट पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को इन पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में...