नई दिल्ली, अगस्त 14 -- दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज चुका है। क्योंकि दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) के चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, डूसू के पदाधिकारियों और केंद्रीय परिषद के सदस्यों के लिए मतदान 18 सितंबर को होगा, जबकि मतगणना 19 सितंबर को की जाएगी। चलिए जानते हैं कि छात्रसंघ चुनाव का पूरा शेड्यूल।नामांकन प्रक्रिया डूसू के पदाधिकारियों के लिए नामांकन पत्र 10 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। इसी दिन दोपहर 3:15 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी और शाम छह बजे तक वैध उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 11 सितंबर दोपहर 12 बजे तक है। इसी दिन शाम पांच बजे अंतिम उम्मीदवार सूची जारी होगी। बता दें क...