दिल्ली यूनिवर्सिटी की सराहनीय पहल, टीचर की दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बेटी की जान बचाने को देगी 17 करोड़ रुपये
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- दुर्लभ बीमारी से जूझ रही दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के एक टीचर की नौ माह की मासूम बच्ची के इलाज के लिए डीयू के कुलपति ने 17 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 11 करोड़ रुपये एसओएल उपलब्ध कराएगा। बच्ची को स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) टाइप-2 नामक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी है। बच्ची का इलाज ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में चल रहा है। एसओएल की डायरेक्टर प्रो. पायल मागो ने बताया कि एसओएल शिक्षक संघ ने क्राउड फंडिंग और सरकारी सहायता के माध्यम से धन जुटाने का प्रयास किया था। इसके तहत अब तक 3.11 करोड़ रुपये एकत्र हुए, लेकिन इलाज के लिए यह राशि पर्याप्त नहीं थी। इसके बाद कुलपति प्रो. योगेश सिंह से आर्थिक मदद का अनुरोध किया गया। कुलपति ने एक विशेष समिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.