विकासनगर, दिसम्बर 3 -- विकासनगर में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर अंबाड़ी से लक्ष्मणपुर तक एनएच की ओर से बनाया गया नाला लोगों के लिए आफत बना हुआ है। एनएच ने कई जगह पर तो नाले को ढक दिया है। लेकिन आबादी वाले इलाके में कईं जगह नाले को खुला छोड़ दिया गया है। खुला पड़ा नाला यहां लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। इसके साथ ही यह नाला जब से बना हुआ है, तब से लेकर आज तक सफाई नहीं हुई है। इससे पूरा नाला कूड़े और गंदगी से भरा पड़ा है। सफाई न होने के कारण नाले से दुर्गंध उठती है, इससे लोग परेशान हैं। कूड़े से भरा होने के कारण बरसात में यह नाला ओवरफ्लो हो जाता है। इससे पूरा गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। स्थानीय लोग नाले को पूरी तरह से कवर करने और समय-समय पर इसकी सफाई की मांग लगातार उठाते हैं, लेकिन न तो एनएचएआई और न ही जिला प्रशासन इस और ध्यान दे रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.