नई दिल्ली, मार्च 12 -- राजधानी दिल्ली में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप के चलते बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। अगले दो दिन भी दिल्ली में ऐसी ही गर्मी के आसार हैं। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति पांच से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने के आसार हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR के आसमा...