नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इससे पहले बारिश, बादल और हवाओं के चलते बुधवार का दिन राजधानी में अप्रैल का दस सालों में सबसे ठंडा दिन रहा। इससे पहले वर्ष 2016 में अप्रैल के किसी दिन अधिकतम तापमान में इससे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार, आज से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, शुक्रवार और शनिवार को 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। अगले 5-6 दिनों में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह से ही बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ ही बादल साफ हो गए और धूप निकल आई। हालांकि, दोपहर को फिर से बादल छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.