नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- Delhi weather update: लू का सामना कर रहे दिल्ली वालों को और भी भीषण गर्मी झेलने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार के लिए लू का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भी लू की स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी ने मंगलवार से मौसम बदलने की संभावना जताई है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शनिवार की सुबह से ही कड़ी धूप के चलते लोगों को घरों से निकलना मुश्किल लगने लगा। दिल्ली में लू की स्थिति पहले से ज्यादा भीषण हो गई है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यह इस मौसम का सबसे ज्यादा गर्म दिन है। जबकि, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.