नई दिल्ली, फरवरी 9 -- राजधानी दिल्ली के कई नामी-गिरामी स्कूलों को आज एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिले हैं। इसके बाद छात्रों और कर्मचारियों को एहतियातन बाहर निकाल दिया गया है। दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें सभी जगह मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच-पड़ताल में जुटी हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, साउथ दिल्ली के तीन स्कूलों समेत राजधानी के नौ स्कूलों को बम के हमले की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। दिल्ली पुलिस, फायर टीम और बम डिस्पोजल स्क्वॉड मौके पर मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सभी कॉल सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच आए। पुलिस द्वारा स्कूल परिसरों से छात्रों और स्कूल कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद वहां आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी स्थानों की गहनता से तलाशी जारी है। फिलहाल अभी तक कहीं से भी कोई स...