राजीव शार्मा, मई 27 -- एनसीआरटीसी ने दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए पीक आवर्स में सराय काले खां और मेरठ साउथ के बीच नमो भारत ट्रेन के फेरों में फिर से बढ़ोतरी की है। बताया जाता है कि अब 10 अतिरिक्त ट्रेनें जोड़ी गई हैं। यह बढ़ोतरी पिछले हफ्ते एनसीआरटीसी की ओर से बढ़ाई गईं 8 अतिरिक्त ट्रिप्स के अलावा है। एनसीआरटीसी ने पीक आवर्स में भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया है। इस तरह दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर कुल 18 ट्रेन ट्रिप्स की बढ़ोत्तरी की गई है। नई समय-सारिणी के अनुसार, 10 अतिरिक्त ट्रिप्स सुबह के पीक आवर्स में होंगी। ट्रेनों के ये फेरे सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे के दौरान बढ़ाए गए हैं। वहीं 8 अन्य ट्रिप्स शाम के पीक आवर्स में 5:00 बजे से 8:30 बजे के बीच बढ़ाई गई हैं। इस बढ़ी हुई ट्रेन फ्रीक्वेंसी से यात्रियों के...