मेरठ, अगस्त 5 -- UP News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ के भोजपुर के पास बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर लौट रहे तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों कांवड़िये हवा में कई फीट उछलकर दूर जा गिरे और सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस दर्दनाक घटना से एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के रहने वाले प्रदीप, राजकुमार और ज्ञान प्रकाश सावन महीने में कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार गए थे। गंगाजल लेकर बुधवार तड़के वह एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे जैसे ही उनकी बाइक भोजपुर क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्...