दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मछलियां ही मछलियां, लग गया गाड़ियों का जमावड़ा; VIDEO
गाजियाबाद, सितम्बर 30 -- आज बुधवार दिल्ली मेरठ-एक्सप्रेसवे पर यातायात अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ रहा था, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि गाड़ियों की रफ्तार थम सी गई। हाईवे पर जाम लग गया। जाम लगने की वजह रही सड़क पर सैकड़ों मछलियों का एक साथ आ जाना। डिब्बों में बंद सैकड़ों मछलियां सड़क पर फड़फड़ाने लगीं तो हर कोई निगाह घुमाकर देखने लगा। दरअसल मछलियों से भरी एक डीसीएम डिवाइडर से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गई थी, जिसके चलते डीसीएम के डिब्बों में बंद मछलियां सड़क पर आ गिरी थीं। घटना के फोटो-वीडियो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में साफ दिखाई देता है कि एक बड़ी सी डीसीएम सड़क पर उल्टी गिरी पड़ी है। उसमें से कई सफेद रंग के डिब्बे निकले पड़े हैं। इन डिब्बों में ही मछलियां थीं, जो सड़क पर इधर-उधर फड़फड़ाती हुई दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.