गाज़ियाबाद, जनवरी 11 -- मोदीनगर, संवाददाता। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव चुड़ियाला के पास रविवार दोपहर तीन बजे पशु को बचाने के चक्कर में दो कैंटरों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान कैंटर क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालक घायल हो गए। एक कैंटर चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अलीगढ़ निवासी वकील अहमद कैंटर लेकर रविवार दोपहर को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर होते हुए गाजियाबाद से मेरठ की और जा रहे थे। जैसे ही वह चुड़ियाला क्षेत्र में पहुंचे तभी सामने एक पशु आ गया। पशु को बचाने के लिए वकील अहमद ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके कारण पीछे से आ रहा एक अन्य कैंटर उस कैंटर से टकरा गया। पीछे वाली कैंटर चालक अनूप सिंह निवासी झांसी केबिन में फंस गए। घटनास्थल पर पहुंची एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम ने घायल अनूप सिंह को केबिन से निकाला औ...