प्रमुख संवाददाता, अगस्त 3 -- UP News: कांवड़ यात्रा को लेकर एनएच-58 का एक हिस्सा मेरठ के परतापुर से उत्तराखंड तक कांवड़ियों के लिए रिजर्व कर दिया है। हाईवे पर दूसरी ओर टू-वे व्यवस्था यानी वाहनों के आने-जाने की व्यवस्था लागू की है। वहीं, कांवड़ियों की भीड़ बढ़ी तो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा पांच अगस्त से कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया जाएगा। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन का सबसे ज्यादा फोकस हादसों को रोकने पर है। इसके लिए एनएच-58 को निर्धारित समय से तीन दिन पहले ही कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया गया। एनएच-58 पर डिवाइडर की एक ओर की पूरी लेन परतापुर से खतौली और इसके बाद मुजफ्फरनगर से उत्तराखंड बार्डर से कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दी गई है। हादसे पर दूसरी ओर टू-वे व्यवस्था में हल्के वाहन और बाइक चलेंगी। दूसरी लेन को भी सा...