नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- दिल्ली मेट्रो के भीतर वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित सीट को लेकर हुआ मामूली विवाद अब एक बड़े आपराधिक मुकदमे में बदल चुका है। इस विवाद को लेकर हुई मारपीट में 48 वर्षीय पवन शर्मा की मौत हो गई है। माना जा रहा है कि मारपीट के दौरान फर्श पर गिरने से पवन शर्मा के सिर के पिछले हिस्से में लगी अंदरूनी चोट उनकी मौत की वजह बनी। बहरहाल प्रारंभिक चिकित्सीय जांच के अलावा दिल्ली पुलिस मेट्रो के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी एक पूर्व आईएएस अधिकारी और उनके वकील बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।पवन प्लेटफॉर्म पर ही बेहोश होकर गिर पड़े दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक, मारपीट के दौरान जब जोरदार धक्का लगा तो पवन शर्मा सिर के बल मेट्रो के फर्श पर गिर ग...