संवाददाता, मार्च 11 -- बिहार के भागलपुर जिले में मंगलवार देर रात एक महिला सीआईएसएफ कर्मी ने आत्महत्या कर ली। घटना शाहकुंड थाना क्षेत्र के सादपुर गांव की है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। वह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की जवान थी और दिल्ली मेट्रो में तैनात थी। होली के मौके पर वह अपने गांव आई थी। सुसाइड का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। घटना मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। घर वालों ने बताया कि 1 फरवरी को ही खुशबू ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आई थी। मंगलवार को रात में खाना खाने के बाद अपनी भाभी के साथ कमरे में सो गई। सुबह जब घर वालों की नींद खुली तो पाया कि वह कमरे में लगे बास में दुपट्टों के फंदे बनाकर लटकी हुई है। सबसे पहले मृतका की भाभी ने उसे फंदे से लटके हुए देखा। इसके बाद परिजन को ...