जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को जमशेदपुर स्थित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई की ओर से आयोजित एचआर फॉर द ग्रेटर गुड कॉन्क्लेव 2.0 में ओवरऑल एक्सीलेंस इन एचआर प्रैक्टिसेज फॉर ग्रेटर गुड पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह कॉन्क्लेव 31 अगस्त से 2 सितंबर तक एक्सएलआरआई परिसर में आयोजित किया गया था, जिसमें देश भर के सार्वजनिक उपक्रमों और निजी क्षेत्र के 23 प्रतिष्ठित संगठनों ने हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का मानव संसाधन में उपयोग, श्रम सुधारों का प्रभाव, ग्रीन एचआर, और डिजिटल परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इन सभी संगठनों के बीच कड़े मुकाबले के बाद डीएमआरसी को उसके उत्कृष्ट मानव संसाधन प्रबंधन के लिए सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। यह पुरस्कार डीएमआरसी के उस एचआर विभाग के निरं...