दिल्ली मेट्रो के ये 2 नए कॉरिडोर अब अगले साल ही होंगे पूरे, अब कितना बचा काम?
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- दिल्ली मेट्रो के फेज चार में निर्माणाधीन प्रमुखता वाले दो नए कॉरिडोर का निर्माण अब अगले वर्ष ही पूरा हो पाएगा। गोल्डन लाइन (तुगलकाबाद-एरोसिटी) मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण में सबसे अधिक विलंब हुआ है। इस वजह से इसका निर्माण अगले वर्ष के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, मजेंटा लाइन के एक्सटेंशन जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर का करीब 12% ही काम बाकी है। ऐसे में उम्मीद व्यक्त की जा रही है कि अगले साल के मध्य तक यह कॉरिडोर पूरा बनकर तैयार हो जाएगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए गुड न्यूज! DMRC ने इन 2 लाइनों पर बढ़ाईं ट्रेनइस कॉरिडोर का ही शत प्रतिशत काम पूरा बता दें कि, वर्ष 2019-20 में फेज चार के तीन प्रमुखता वाले कॉरिडोर का निर्माण शुरू हुआ था। इसमें से अब तक सिर्फ एक मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.