दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर करीब डेढ़ घंटे तक ठप रही सेवाएं, लोग हुए परेशान; DMRC ने बताई यह वजह
नई दिल्ली, जून 30 -- दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर मंगलवार को अचानक आई तकनीकी खराबी के बाद करीब 96 मिनट यानी करीब 1 घंटा 36 मिनट तक मेट्रो सेवा बाधित रहीं। इस दौरान इस लाइन से यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बारे में जानकारी देते हुए DMRC ने शाम 5 बजकर 21 मिनट पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि आनंद विहार और वैशाली के बीच तकनीकी खराबी के कारण ब्लू लाइन पर ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है। वहीं कुछ देर बाद यानी शाम 6 बजकर 20 मिनट पर की एक अन्य पोस्ट में दिल्ली मेट्रो ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि 'OHE की समस्या के कारण आनंद विहार से वैशाली के बीच अभी ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसे ठीक करने का काम चल रहा है। बाकी सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं।' हालांकि शाम करीब 7 बजे बताया गया कि 'ब्लू लाइन पर साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.