नई दिल्ली, मार्च 7 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को दिल्ली में लगभग 33,500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम दोपहर लगभग 12 बजे आयोजित होगा जिसमें दिल्ली मेट्रो के नए कॉरिडोर और सामान्य पूल आवासीय आवास योजना के तहत पुनर्विकास परियोजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री सरोजिनी नगर में निर्मित नए टाइप-5 सरकारी आवासों का दौरा करेंगे और महिला आवंटियों को घरों की चाबियां सौंपेंगे।दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार इन परियोजनाओं में से एक बड़ा हिस्सा दिल्ली मेट्रो के विस्तार से जुड़ा है, जिनकी कुल लागत लगभग 18,300 करोड़ रुपये है। इस दौरान दो नए मेट्रो कॉरिडोर, मजलिस पार्क से मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) और दीपाली चौक से मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) का उद्घाटन भी होगा। पिंक लाइन का यह खंड लग...