नई दिल्ली, जनवरी 31 -- मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के साथ-साथ उसके संचालन के लिए भी नए संसाधन तैयार किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पार्क स्ट्रीट (सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के पास) बनाए गए नए इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन (आरएसएस) का शुक्रवार को उद्घाटन किया। आधुनिक तकनीक पर बना यह सब-स्टेशन दिल्ली मेट्रो के प्रमुख रूटों को बिजली आपूर्ति देगा। इससे मेट्रो सेवाएं और बेहतर होंगी। साथ ही यह सब स्टेशन मेट्रो के आगामी विस्तार प्रोजेक्ट में भी मदद करेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सब-स्टेशन को नई और उन्नत तकनीकों से केवल 18 महीनों में तैयार कर लिया गया है। इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन को इस प्रकार विकसित किया गया है कि दिल्ली मेट्रो की लाइनों को किसी भी प्रकार की बिजली संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े और मेट्रो सेवाएं पूरी तरह निर्बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.