नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- राष्ट्रीय राजधानी में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने गुरुवार को एक 'हेल्पलाइन' सेवा शुरू की। इसके लिए दस अंकों वाला एक मोबाइल नंबर 98910-61112 जारी करते हुए संगठन के सदस्यों ने बताया कि समुदाय के लोगों के खिलाफ लगातार बढ़ रही हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं को देखते हुए हमने यह कदम उठाया है। संगठन के अनुसार इस हेल्पलाइन के लिए बजरंग दल और दुर्गावाहिनी मिलकर काम करेंगे और यह सुविधा मुस्लिमों व ईसाईयों के लिए उपलब्ध नहीं होगी। संगठन के सदस्यों ने बताया कि इस हेल्पलाइन को शुरू करने का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को तत्काल सहायता, मार्गदर्शन और समर्थन उपलब्ध कराना है। हालांकि इस हेल्पलाइन नंबर पर केवल वॉट्स ऐप के जरिए ही सम्पर्क किया जा सकेगा, इस पर फोन लगाकर बात करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.