नई दिल्ली, अगस्त 14 -- राहुल मानव, नई दिल्ली दिल्ली मास्टर प्लान 2047 को डीडीए की बैठक में स्वीकृति मिलने के बाद इसके क्रिन्यावन का कार्य तेज किया जाएगा। इसी के मद्देनजर ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति के जरिये दिल्ली में पहले चरण में 12,500 फ्लैटों का निर्माण कार्य होगा। इन्हें अगले पांच वर्षों में बनाने की योजना बनाई जा रही है। ये फ्लैट टीओडी नीति के तहत मेट्रो, आरआरटीएस व रेलवे कॉरिडोर के आसपास के क्षेत्रों में मौजूद भूमि के पांच मीटर के दायरे में बनाए जाएंगे। इसके लिए डीडीए को रियल एस्टेट सेक्टर से सौ आमंत्रण व आवेदन प्राप्त हुए हैं। डीडीए के सूत्रों के अनुसार टीओडी मास्टर प्लान 2047 की महत्वपूर्ण योजना है। इसके जरिये प्रत्येक स्थान पर मेट्रो, आरआरटीएस व रेलवे कॉरिडोर पर 125 फ्लैट का निर्माण होगा। डीडीए द्वारा भूमि के बेहतर व...