नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से पहले ही जनवरी 2025 से लेकर जून 2026 के बीच बीते 16 महीनों में करीब 11 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए थे। दिल्ली सीईओ ऑफिस के मुताबिक, 11 लाख नाम हटाए जाने की वजह वोटर लिस्ट में नियमित तिमाही संशोधन और BLO की गलतियां हैं। बता दें कि दिल्ली में SIR प्रक्रिया 30 जून को शुरू हुई थी, इसके प्रथम चरण में करीब 48 लाख नाम वोटर लिस्ट से कट गए हैं। यह आंकड़ा 20 जून तक दर्ज 1.45 करोड़ वोटरों की संख्या का करीब एक-तिहाई है। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग के डेटा से पता चलता है कि जनवरी 2025 और जून 2026 के बीच लगभग 11 लाख नाम हटा दिए गए थे। यह संख्या 2025 में दिल्ली के कुल वोटरों का लगभग 7.07% और अभी 11.32% है। यह भी पढ़ें- दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटर बाहर, एड्रेस ...