नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- दिल्ली चुनाव आयोग ने शनिवार को साफ किया कि वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जारी किया गया नोटिस स्टैंडर्ड वेरिफिकेशन प्रोसेस का हिस्सा था। आयोग ने कहा कि उनकी वोटर एंट्री को वेरिफाई कर लिया गया है। चुनाव आयोग ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि रेखा गुप्ता से जुड़ी एंट्री की पहचान एसआईआर प्रक्रिया के दौरान एन्यूमरेशन फॉर्म में दी गई जानकारी के आधार पर तार्किक विसंगतियों की लिस्ट में की गई थी। रेखा गुप्ता विधानसभा क्षेत्र 14-शालीमार बाग में रजिस्टर्ड वोटर हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली में SIR: केजरीवाल ही नहीं रेखा गुप्ता समेत इन दिग्गजों को भी नोटिस बयान में कहा गया कि भारत निर्वाचन आयोग की स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के अनुसार, वोटर को नोटिस जारी किया गया और बूथ लेवल ...