नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गजेंद्र सिंह दराल के खिलाफ एससी-एसटी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि विधायक ने अपनी ही पार्टी के दलित नेता और मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार को दफ्तर में बंद करके उन पर जुल्म किए और जातिसूचक शब्द कहे। सुनील ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए कई वीडियो में दिखाया है कि किस तरह उनका शरीर खासकर पीठ, जांघें चोट की वजह से लाल और नीले पड़ चुके हैं। गजेंद्र सिंह दराल मुंडका से भाजपा के पहली बार के विधायक हैं। इससे पहले वह मुंडका वार्ड नंबर 35 से निगम पार्षद भी रह चुके हैं। दराल स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य थे। वह भाजपा के बाहरी दिल्ली के महामंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। दराल ने 2025 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जसबीर कराला को करीब 10 हजार वोटों से हराय...