नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- राजधानी की सड़कों को सुरक्षित और साफ-सुथरा बनाने के लिए दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने एक बड़ी योजना तैयार की है। जिसके तहत विभाग अब सड़कों की निगरानी और मरम्मत के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लेने जा रहा है। इसके अंतर्गत सड़कों पर बने गड्ढों, मलबे और कूड़े की समस्या से निपटने के लिए विभाग एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सॉफ्टवेयर विकसित कर रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए गुरुवार को अधिकारियों ने बताया कि विभाग अब सड़कों के गड्ढों, मलबे और यातायात को प्रभावित करने वाले कचरे का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सॉफ्टवेयर विकसित करने जा रहा है। गुरुवार को अधिकारियों ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की जानकारी साझा की। इसके तहत विभाग 'इंटेलिजेंट रोड मेंटेनेंस मॉनिटरिंग सिस्टम' बनाने ज...