नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- राजीव शर्मा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में हुए भवन हादसे से प्रभावित हुए छात्रों के परिजनों से एम्स में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से छात्रों के स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है। छात्रों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एम्स के डॉक्टरों से घायल छात्रों की स्थिति और उन्हें दिए जा रहे इलाज जानकारी भी ली। चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गंभीर रूप से घायल छात्रों के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति की निगरानी कर रही है । मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि सभी घायल छात्रों ...