नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- दिल्ली के शांति निकेतन में पीजी की पांच मंजिला इमारत गिरने के मामले में पुलिस अबतक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक अन्य आरोपी शुभम त्यागी अबतक फरार है और पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसके बाद अब पुलिस उसे दबोचने के लिए तकनीक का सहारा ले रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए गुरुवार को पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच अधिकारी आरोपियों के कॉल रिकॉर्ड और ऑनलाइन चैट हिस्ट्री की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के तुरंत बाद क्या हुआ था और उन्होंने किन-किन लोगों से संपर्क किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि त्यागी तक पहुंचने के लिए हमने उसके पार्टनर और गिरफ्तर में आ चुके सह-आरोपी सुधांशु लोवनीश का मोबाइल फोन जब्त करते हुए फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि त्यागी और लोवनीश ने म...