नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी गिरने की घटना के बाद शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ MCD (दिल्ली नगर निगम) की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पिछले दो दिनों में ही निगम 67 अवैध संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरा चुका है और नौ अन्य को सील कर चुका है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई असुरक्षित इमारतों, अनधिकृत निर्माणों और भवन नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत की गई है। इस दौरान नगर निकाय ने 11 और 12 सितंबर को अपनी कार्रवाई में तेजी लाते हुए कई संपत्तियों को सील किया और अन्य प्रवर्तन उपाय किए। इससे कुछ दिन पहले ही निगम ने 35 प्रॉपर्टीज को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और चार प्रॉपर्टीज़ को गिराने के आदेश भी दिए थे। प्रॉपर्टी के गलत इस्तेमाल और खतरनाक ढांचों के खिलाफ यह क...