राहुल मानव, जनवरी 28 -- अब दिल्ली नगर निगम के पार्षदों को वित्तीय वर्ष में दो करोड़ रुपये की निधि मिलेगी। इस निधि को एक करोड़ 55 लाख रुपये से बढ़ाकर दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव बुधवार को बजट संशोधन प्रस्तावों में पास कर दिया गया। निगम की स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संशोधित बजट अनुमान और वर्ष 2026-27 के लिए बजट अनुमान प्रस्तुत किए। इस दौरान पार्षदों की निधि में वृद्धि करने समेत कई अन्य प्रस्ताव को प्रस्तुत किया गया। यह प्रस्ताव सदन में पारित हुआ। अब बजट प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसके बाद नेता सदन प्रवेश वाही बजट प्रस्तावों पर अंतिम संशोधन सदन में प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद निगम के नए वित्तीय वर्ष 2026-27 को 15 फरवरी तक व इससे पूर्व अंतिम रूप मिलेगा।1200 करोड़ रुपये की बचत होगी सत्या शर्मा ने बताया कि आगामी...