नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। आधिकारिक तौर पर जहां घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत करीब 913 रुपये है, वहीं काला बाजार में यही सिलेंडर 3,400 से लेकर 4,500 रुपये तक में बेचा जा रहा है। यह खुलासा एक स्टिंग ऑपरेशन में हुआ है, जिसकी रिपोर्ट इंडिया टुडे ने पब्लिश की है।पांच गुना कीमत में मांगा बेच रहे सिलेंडर स्टिंग के दौरान सामने आया कि दिल्ली के कई इलाकों में खुलेआम गैस सिलेंडरों की अवैध खरीद-फरोख्त हो रही है। आउटर दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र के पास एक दुकान में टीम ने अनिकेत नाम के व्यक्ति से संपर्क किया। उसने बिना हिचक 4,300 रुपये में सिलेंडर देने की बात कही। यह कीमत सरकारी रेट से करीब पांच गुना ज्यादा है। इतना ही नहीं, सिलेंडर की डिलीवरी और भुगतान यूपीआई के जरिए भी किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.