नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- IRS officer daughter murder: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी के हत्या के आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में पुलिस को घर में करीब दो महीने पहले रखे गए नौकर पर शक था, जो वारदात के बाद फरार हो गया था। पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी वीडियो भी लगी है, जिसमें उसे गुजरते हुए देखा जा सकता है। शुरूआती जानकारी में सामने आया है कि घर के नौकर को कुछ समय पहले निकाल दिया गया था। परिजनों और पुलिस को शक है कि उसने बदला लेने की नीयत से हत्या को अंजाम किया है। फिलहाल पूछताछ जारी है।रेप के बाद चार्जर से गला घोंटने की आशंका मृतका की उम्र करीब 21 साल के आसपास है। उसके गले पर निशान होने और पास में मोबाइल चार्जर होने के कारण इसके तार से गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। यह शक जताया जा रहा है कि लड़की के साथ सेक्सुअल अस...