राजीव शर्मा, जून 16 -- दिल्ली सरकार ने टैक्स प्रशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक केंद्रित बनाने के लिए जीएसटी अधिकारियों के लिए 15 से 26 जून तक 2 हफ्ते का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, अधिकारियों को डिजिटल टूल्स, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी), रिफंड, जांच और नए कानूनी प्रावधानों (बीएनएस, बीएनएसएस) की व्यावहारिक ट्रेनिंग दी जाएगी। नए अधिकारियों और निरीक्षकों के लिए इस प्रशिक्षण में शामिल होना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मौजूदा वक्त में टैक्स प्रशासन केवल राजस्व संग्रह तक सीमित नहीं है वरन तकनीक, कानून, जांच, विश्लेषण और जनसेवा का मिलाजुला सिस्टम बन चुका है। ऐसे में अधिकारियों की ट्रेनिंग बेहद जरूरी है। यह ट्रेनिंग कार्यक्रम केंद्र सरकार के संस्थान राष्ट्रीय सीम...