पीटीआई, अप्रैल 11 -- दिल्ली सरकार ने शनिवार को 'ईवी पॉलिसी 2026 से 2030' का ड्रॉफ्ट जारी किया है। मार्च 2030 तक 30 लाख रुपये तक की कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में 100% छूट मिलेगी। वहीं ड्रॉफ्ट में हाइब्रिड वाहनों के लिए 50 प्रतिशत छूट देने का भी प्रस्ताव किया गया है। ड्रॉफ्ट में कहा गया है कि दिल्ली में रजिस्टर्ड होने वाली उन इलेक्ट्रिक कारों को रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में कोई छूट नहीं मिलेगी, जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 30 लाख रुपये से ज्यादा है।हाइब्रिड ईवी के लिए 50 प्रतिशत छूट परिवहन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किए गए ड्रॉफ्ट में स्ट्रांग हाइब्रिड ईवी के लिए 50 प्रतिशत छूट का भी प्रस्ताव है। ड्रॉफ्ट में कहा गया है कि '1 जनवरी, 2027 से दिल्ली में केवल इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स के नए रजिस्ट्रेशन की अनुमति दी ज...