राजीव शर्मा, मार्च 31 -- एक अप्रैल यानी बुधवार से दिल्ली में सभी बसों का संचालन डीटीसी करेगा। दिल्ली सरकार के कैबिनेट फैसले के मुताबिक 31 मार्च की आधी रात को डिम्ट्स का अनुबंध खत्म हो जाएगा। अब दिल्ली के सभी 83 डिपो और करीब 6100 बसों का संचालन डीटीसी करेगा। डीटीसी के अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही रूटों पर बसों की संख्या की समीक्षा की जाएगी। यात्रियों की जरूरत के आधार पर इनका पुनर्निर्धारण कर बसों की संख्या कम या ज्यादा की जाएगी। दिल्ली में 83 बस डिपो में से 44 डिपो डीटीसी के पास और 39 डिम्ट्स के अधीन थे। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने दिसंबर में डिम्ट्स का अनुबंध निरस्त करने का फैसला ले लिया था और डीटीसी को फिर से मजबूत बनाने के लिए बसों के संचालन की जिम्मेदारी पूरी तरह से डीटीसी के हाथों में देने का निर्णय लिया था। इसके बाद डीटीसी ने चरणबद्ध...