नई दिल्ली, अगस्त 19 -- दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को CNG भरवाते समय एक ट्रक के गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। इस हादसे ने CNG वाहनों की सुरक्षा को लेकर कई अहम सवाल खड़ा कर दिये हैं। लोगों में इस बात को लेकर चिंता है- आखिर हाई-प्रेशर CNG रखने वाला सिलेंडर कितना सुरक्षित होता है। आखिर इन सिलेंडरों की फिटनेस कौन जांचता है? गैस भरते समय सिलेंडर में ऐसा क्या हो सकता है कि वह फट जाए?वाहनों के CNG सिलेंडर की फिटनेस कौन तय करता है? वाहनों में इस्तेमाल होने वाले CNG सिलेंडर की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार ने नियम बनाए हैं। Petroleum and Explosives Safety Organization यानी PESO गैस सिलेंडरों से जुड़े नियमन और सुरक्षा व्यवस्था की प्रमुख सरकारी संस्था है। किसी वाहन में CNG स...