नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- राजधानी दिल्ली में एक बार फिर पार्किंग को लेकर हुए झगड़े में एक शख्स को अपनी जान गंवानी पड़ गई। मामला पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके का है। यहां सोमवार देर रात पड़ोसी द्वारा एक 34 वर्षीय शख्स की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक पंकज नय्यर के भाई का पिछले कुछ दिनों से पड़ोसी के साथ विवाद चल रहा था। मृतक के भाई का पड़ोसी से पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया। मृतक की पहचान पंकज नय्यर के रूप में हुई है। पंकज अपने भाई पारस (43) से मिलने नोएडा से आए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले गौरव शर्मा की दोनों भाइयों पंकज और पारस से पार्किंग को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि गौरव ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी और गोली पंकज की सीने पर जा लगी। आनन-फानन में पंकज को नज...