नई दिल्ली, फरवरी 8 -- दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के एक साल पूरे होने का दिन केवल एक राजनीतिक पड़ाव नहीं, बल्कि भावनाओं, संघर्ष, विश्वास और सेवा के संकल्प से भरा हुआ क्षण बन गया, जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग से विकास कार्यों के नए अध्याय की शुरुआत की। पीतमपुरा स्थित डिस्ट्रिक्ट पार्क में अनेक जनहितकारी परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए उन्होंने क्षेत्रवासियों को संबोधित किया तो शब्दों में उपलब्धियों से अधिक संवेदनाएं और आत्मीयता झलक रही थीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया। मुख्यमंत्री ने अपने बचपन की स्मृतियों को याद करते हुए कहा कि त्रिनगर से पीतमपुरा आने वाली एक साधारण बच्ची ने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि वही गलियां एक दिन उसे दिल्ली की...