नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- दिल्ली को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए सरकार ने नया रोडमैप तैयार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने बुधवार को इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। इसके तहत एआई और रियल टाइम डाटा की मदद से राजधानी के 42 प्रमुख ट्रैफिक कॉरिडोर को स्मार्ट बनाया जाएगा। एआई युक्त सीसीटीवी कैमरे और रेडलाइट की मदद से यातायात सुगम बनेगा और तकनीक से अपराधों पर भी लगाम लगेगी। दरअसल, सरकार वन नेटवर्क, स्मार्टर ट्रैफिक के तहत दिल्ली में रियल टाइम ट्रैफिक मैनजमेंट प्रणाली लागू कर रही है। रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट ने 1,789.52 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। यह परियोजना 24 महीनों में तीन चरणों में पूरी की जाएगी। इसके बाद पांच वर्षों तक ...