नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- दिल्ली में आम आदमी पार्टी का 20 फीसदी वोट लोकसभा चुनाव आते-आते कहां चला जाता है? AAP संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा चुनाव के बीच इस गणित को समझाया। उन्होंने कहा कि यह भ्रम है कि आम आदमी पार्टी विपक्षी दलों के वोट काटती है या सिर्फ गैर-भाजपा वोटों को बांटती है। केजरीवाल के मुताबिक, AAP को भाजपा का वोट भी मिलता है और यही वजह है कि अलग-अलग चुनावों में पार्टी के वोट प्रतिशत में बड़ा अंतर दिखाई देता है।52% से 32% का क्या है पूरा खेल? दिल्ली के चुनावी प्रदर्शन का उदाहरण देते हुए केजरीवाल ने कहा कि पिछले चुनाव को छोड़ दें तो विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करीब 52 फीसदी वोट मिलते थे। वहीं लोकसभा चुनाव में पार्टी का वोट शेयर करीब 32 फीसदी रह जाता था। यानी दोनों चुनावों के बीच करीब 20 फी...