दिल्ली में 800000 महिलाओं के बन गए पिंक सहेली कार्ड; इन सेंटरों से हाथों हाथ बनवाएं
नई दिल्ली, मई 19 -- राजधानी दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के मुफ्त सफर के लिए बनाए जा रहे 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' (Pink Saheli Smart Card) लाभार्थियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। दिल्ली में अब तक 8 लाख महिलाओं ने पिंक सहेली कार्ड बनवा लिए हैं। सरकार जुलाई से डीटीसी और क्लस्टर बसों में पिंक टिकट सिस्टम को पूरी तरह बंद कर पिंक सहेली कार्ड शुरू कर सकती है। महिलाएं 'पिंक सहेली कार्ड' बनने तक पिंक टिकटों का उपयोग करके डीटीसी बसों में यात्रा करना जारी रख सकती हैं।कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार के अनुसार, पिंक सहेली कार्ड जारी करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए रिहायशी इलाकों और सरकारी ऑफिसों में विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.